फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निर्दलियों की जीत का जलवा

Thu, 13 Mar 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। तीनों नगरपालिकाओं पूंडरी, सीवन और कलायत में अध्यक्ष पद पर निर्दलियों ने अपना जलवा दिखाया और रण जीत लिया। पूंडरी में भाजपा विधायक सतबीर जांबा की लाख कोशिशों के बावजूद पार्टी चुनाव में किला नहीं बचा सकी। सीवन और कलायत में भी भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा।

पूंडरी में बबली गोस्वामी, सीवन में हेमलता सैनी और कलायत में अंकित जैलदार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों क्रमश: गुड्डी सैनी, शैली मुंजाल और मैनपाल राणा को हराया। पूंडरी में भाजपा उम्मीदवार ममता तीसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस समय कलायत और गुहला-चीका विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सीवन में कांग्रेस का विधायक है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी की जीत के दावे किए जा रहे थे। यदि इन्हें जीत मिलती तो भाजपा यहां पर वापसी कर पाती, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

पूंडरी के साथ ही भाजपा को इन दोनों पालिका में भी हार का मुंह देखना पड़ा। पूंडरी व इन दोनों ही पालिका में कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद का उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा गया था और न ही किसी निर्दलीय को समर्थन दिया गया था।

दूसरी ओर कलायत में आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतारा था, लेकिन उसे महज 396 वोट ही मिल पाए और वह चौथे स्थान पर रहा। चुनाव परिणामों के अनुसार, तीनों नगर पालिकाओं में भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी लेकिन चुनाव परिणामों में निर्दलियों ने रण जीतकर सारे समीकरण बिगाड़ दिए।

इनमें सबसे बड़ी जीत कलायत नगर पालिका में अंकित जैलदार ने भाजपा प्रत्याशी मैनपाल राणा को 2962 वोटों से हराया। तीनों पालिका में अंकित जैलदार की जीत का यह सबसे बड़ा अंतर रहा। जैलदार को 5824 वोट मिले जबकि राणा को 2862 वोट मिले।
विज्ञापन


सीवन नगरपालिका में अध्यक्ष पद की जीत का सबसे कम अंतर रहा। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता सैनी ने भाजपा प्रत्याशी को 263 वोटों से हरा दिया। सैनी को 3594 वोट मिले और मुंजाल को 3331 वोट मिले। वहीं, पूंडरी में भाजपा प्रत्याशी ममता सैनी तीसरे स्थान पर रही। यहां पर दो निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बबली गोस्वामी ने दूसरी निर्दलीय प्रत्याशी गुड्डी सैनी को 1329 मताें से हराया। बबली गोस्वामी को 4827 वोट मिले। गुड्डी को 3498 और भाजपा प्रत्याशी ममता सैनी को महज 3226 वोट मिले। मतगणना के बाद सभी विजयी उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारियों ने प्रमाणपत्र सौंपे। संवाद

नगर पालिका
जीते
वोट मिले
पराजित
वोट मिले
हार में अंतर

सीवन
हेमलता सैनी
3534
शैली मुंजाल
3331
263

कलायत
अंकित जैलदार
5824
मैनपाल राणा
2862
2362

पूंडरी
बबली गोस्वामी
4837
गुड्डी सैनी
3498
1329
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें