फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उप मंडल भवन के एक हिस्से का शीशा टूटकर गिरा

विज्ञापन
कलायत उप मंडल मुख्यालय भवन के अंदर शीशे टूटने से सहमे लोग
विज्ञापन
कलायत। कलायत उप मंडल भवन में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। भवन के एक हिस्से में लगा भारी शीशा अचानक टूटकर फर्श पर गिर गया। लोगों ने बताया कि शीशा इतनी जोरदार आवाज के साथ गिरा कि उसके टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी नागरिक या कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई। यह घटना पूरी तरह भवन के सबसे व्यस्त हिस्से में स्थित सीएम विंडो और सरल केंद्र के बिल्कुल नजदीक हुई।
विज्ञापन

सरकारी कार्यों के लिए आम दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही काफी अधिक थी। जिस समय शीशा अचानक चटककर नीचे गिरा, उस समय वहां कई लोग अपनी शिकायतें लेकर कतारों में खड़े थे। यह पूरा गलियारा ई-दिशा केंद्र और वकीलों के चैंबरों के ठीक बीच में स्थित है। एसडीएम अजय हुड्डा ने तुरंत स्थिति की जानकारी ली। एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया कि यह पूरा मामला उनके संज्ञान में है। सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पूरे परिसर का अवलोकन करने के निर्देश दिए हैं।

कलायत उप मंडल मुख्यालय भवन के अंदर शीशे टूटने से सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें