फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वैचारिक सशक्तीकरण, बूथ प्रबंधन पर होगा फोकस

Thu, 19 Feb 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय कपिल कमल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जानकारी दी गई कि 7 मार्च से मंडल स्तर पर पार्टी का 24 घंटे के आवासीय शिविर शुरू होगा। इनमें वैचारिक सशक्तीकरण, बूथ प्रबंधन पर फोकस किया जाएगा।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे, जबकि जिला स्तरीय प्रशिक्षण 15 अप्रैल से 10 मई तक संपन्न होंगे। हरियाणा प्रदेश सह संयोजक (प्रशिक्षण महाअभियान) भारत भूषण जुआल ने जानकारी दी कि मंडल स्तर पर 24 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिसमें सात विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर शनिवार अथवा रविवार को आयोजित किए जाएंगे। रात्रि प्रवास के दौरान भोजन उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अगले दिन प्रातः शाखा का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश सह संयोजक सुरेंद्र आर्य ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान वैचारिक आधार, संगठन का ऐतिहासिक विकास, कार्य विस्तार की दृष्टि, कार्य पद्धति, सरकार की उपलब्धियां एवं उनके क्रियान्वयन, सोशल मीडिया, नमो एप, सरल एप तथा बूथ प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को पंचकूला में 13 जिलों के वक्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें