संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हिसार में आयोजित सॉफ्टबॉल जूनियर चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एमडीएन ग्लोबल स्कूल की छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की मेधावी छात्राएं अंजू, अंशु और राखी ने फाइनल मैच में रोहतक की टीम को हराकर यह कीर्तिमान हासिल किया। विद्यालय में विजयी छात्राओं का भव्य स्वागत किया।
निदेशक डॉ. विनोद व अध्यक्ष निधि कंसल के नेतृत्व में इस अवसर पर विद्यालय में खुशियों का माहौल था और सभी विद्यार्थी एवं अध्यापक अपनी सहपाठियों की इस उपलब्धि पर गर्व हुआ। विद्यालय के प्रबंधक गौरव गर्ग और प्रधानाचार्य डॉ. संत कौशिक ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर कहा कि यह जीत न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा व प्रशिक्षण देगा। डॉ. विनोद कुमार और निधि कंसल ने विजयी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है।