फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत-गांव खेड़ी के बीच खेतों में लगी आग

विज्ञापन
33-कलायत। धूएं के कारण लाइटें जला कर निकलते वाहन - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कलायत। मौसम में हुए अचानक बदलाव से शाम को आए तेज तूफान के कारण से कलायत व गांव खेड़ी लांबा के बीच खेतों में अचानक आग लग गई। खेतों में खड़े फानों के अलावा तूड़ी के कूपों को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पांच कूपों में आग लग गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद सवा चार बजे अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी कर दिए लेकिन तेज हवाओं के कारण चारों और भारी धुआं और आग नजर आ रही थी। लपटें से चहुंओर धुआं फैल गया। ऐसे में वाहन चालकों को वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा। इसी बीच एक बाइक सवार धुएं के कारण से बेहोश होकर ही सड़क पर गिर गया और उसका पांव टूट गया। लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया। उधर, इस बीच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें