गुहला-चीका । श्री भवानी मंदिर चीका में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को सजाया गया और भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की गई थी। भगवान श्री कृष्ण का पंचामृत से स्नान कर कर सजाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखे और भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया। मंदिर में चल रही तीन दिवसीय रासलीला में भगवान कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाया गया, जैसे कि निधि वन, कारागार, 56 भोग, माता वैष्णो देवी की गुफा और कान्हा जी का झूला। इन सभी दृश्यों ने भक्तों का ध्यान आकर्षित किया।
इसके अलावा, बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धरा और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहर के जनप्रतिनिधियों ने भी मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की और कन्हैया के दर्शन किए। श्री भवानी मंदिर के पुजारी दिनेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जन्माष्टमी का पावन त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन श्री कृष्ण की पूजा करने से सभी दुखों व शत्रुओं का नाश होता है और जीवन में सुख, शांति व प्रेम की सद्भावना जागृत होती है। इस अवसर पर मंदिर प्रधान राजीव शर्मा, भूषण शर्मा, गुरमीत सिंह, कुलदीप माजरा आदि मौजूद रहे। संवाद