फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: झांकियों से सजे मंदिर, नंदलाल को झुलाया झूला

Sun, 17 Aug 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/गुहला-चीका। शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में विशेष सजावट की गई और भक्तों का आना-जाना लगातार बना रहा। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया, जिससे मंदिरों का वातावरण और भी मनमोहक हो गया।
विज्ञापन


सीवन के स्वर्ग द्वार मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री राम मंदिर, बाबा नारायण दास मंदिर सहित, नगर की गो शाला में भी भगवान श्रीकृष्ण का सुंदर झूला सजाया गया, जहां भक्तों ने श्रद्धा भाव से नंदलाला को झुलाया। गोशाला प्रांगण व मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही और हर कोई भगवान के दर्शन कर अपने को धन्य मानता दिखाई दिया। गोशाला के प्रधान नरेंद्र सैनी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं गायों का पालन करते हुए गोसेवा का महत्व बताया था। आज भी गोशाला उसी परंपरा को जीवित रखे हुए है और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। गौशाला के साथ-साथ सीवन के मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष सजावट की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें