फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: परीक्षा परिणाम देखकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Sat, 13 May 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से शुक्रवार को अप्रत्याशित रूप से 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित किया गया। हालांकि परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत और 12वीं का 99.95 प्रतिशत रहा। आंकड़ों के लिहाज से लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं।
विज्ञापन


बीते वर्ष से इस बार काफी अच्छा परीक्षा परिणाम रहा है। परीक्षा परिणाम की सूचना पर विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। बेहतरीन नंबरों से उत्तीर्ण सभी बच्चे मिठाई लेकर अपने स्कूलों में पहुंचे। उन्होंने अपने अध्यापकों व एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इसके बाद बच्चों ने स्कूल के प्रांगण में इकट्ठे होकर खुशी मनाई।

सुपर साइंस में लक्ष्य अव्वल

बारहवीं के परीक्षा परिणाम में जिले में अब तक मिली जानकारी के अनुसार डीएवी स्कूल के छात्र लक्ष्य ने सुपर साइंस में 97.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। डीएवी स्कूल की छात्रा भूमिका गुलाटी ने कॉमर्स संकाय में 97.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान। नॉन मेडिकल में आरकेएसडी के छात्र वंश गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। आर्ट्स संकाय में शैमरॉक स्कूल की समीक्षा, आरकेएसडी की दीक्षा ने 95 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। आरकेएसडी की चाहत ने 89 प्रतिशत अंक लेकर मेडिकल में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


वहीं दसवीं कक्षा में डीपीएस स्कूल के छात्र शिवेन गर्ग और आरकेएसडी स्कूल की छात्रा गरिमा ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम व छात्रा आयुषी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान पाया। वहीं आईजी कॉलेज के छात्र उजाला ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।
सोशल मीडिया से दूर रहकर पाया मुकाम
छात्र लक्ष्य ने कहा कि वह डीएवी स्कूल में पढ़ता है। उसने सत्र शुरू होते ही टॉपर रहने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। उसने बारहवीं के परीक्षा परिणाम में सुपर साइंस में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जो अब तक जिले में सबसे टॉप में हैं। वह प्रतिदिन 12 से 14 घंटे तक निरंतर पढ़ाई करता था। सोशल मीडिया से उसने निरंतर दूरी बनाए रखी। माता पिता व अध्यापकों का भी उसे पूरा सहयोग मिला। उसका लक्ष्य डॉक्टर बनकर देश की नागरिकों की सेवा करना है।
एकाउंटेंट बनने का लक्ष्य
छात्रा भूमिका गुलाटी ने कहा कि वह डीएवी स्कूल में पढ़ती है। उसने अब तक की सूचना के मुताबिक जिले में कॉमर्स संकाय में 97.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। यह मुकाम उसने उसके अभिभावकों व अध्यापकों के सहयोग से पाया है। भविष्य में उसने अच्छी एकाउंटेंट बनने का लक्ष्य रखा है। वह कड़ी मेहनत कर इस लक्ष्य को पूरा करेगी। वह हर रोज 8 से 10 घंटे पढ़ती थी।
भविष्य में बनेगा इंजीनियर
आरकेएसडी के छात्र वंश गुप्ता ने कहा कि उसने नॉन मेडिकल के परीक्षा परिणाम में 95 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। उसकी माता स्कूल में अध्यापिका हैं व पिता एकाउंटेंट है। उन्होंने कहा कि उसका जेईई मेन्स में भी चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि वह आईआईटी करेगा। इसके बाद इंजीनियर बनेगा। इस लक्ष्य को पाने के लिए वह निरंतर कड़ी मेहनत करता है। मोबाइल फोन का वह सदुपयोग करता है।
आईएएस बनना है लक्ष्य
शैमरॉक स्कूल की छात्रा समीक्षा ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर आर्ट्स संकाय में जिले में टॉप स्थान हासिल किया है। समीक्षा का कहना है कि वे आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। उसके माता-पिता व स्कूल स्टॉफ ने उनका काफी सहयोग किया। नियमित दिनचर्या उनकी सफलता का बड़ा कारण रही। उनके पिता विकास शर्मा पंचायत सचिव हैं।
आईएएस बनकर करेगी देशसेवा
आरकेएसडी की आर्ट्स संकाय में छात्रा दीक्षा ने 95 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। दीक्षा ने कहा कि वह रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती है। वह भविष्य में आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत करेगी और एक दिन उसके लक्ष्य को जरूर पूरा करेगा। इसके लिए उसे चाहे और अधिक मेहनत करनी पड़े।
सिविल सर्विस की तैयारी
आरकेएसडी की छात्रा माही ने कॉमर्स संकाय में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए है। अब तक वह जिले में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिए उसके अभिभावक पूरा सहयोग करते हैं। वह हर रोज स्कूल के अलावा 5 से 6 घंटे तक पढ़ाई करती है। वह भविष्य में सिविल सर्विस परीक्षाओं की तैयारी करेगी।
डॉक्टर बनने का लक्ष्य
आरकेएसडी की छात्रा चाहत ने बताया कि साइंस संकाय में उसने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। वह आए दिन स्कूल के अलावा 4 ये 5 घंटे पढ़ाई करती थी। उसका लक्ष्य डॉक्टर बनना है। उन्होंने कहा कि उसके अभिभावकों का पूरा सहयोग है। भविष्य में वह और अधिक मेहनत करेगी और निर्धारित लक्ष्य को हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें