फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एचएसजीएमसी चुनाव की घोषणा से सरगर्मी तेज

Wed, 11 Dec 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव की घोषणा करने के बाद अब जिले के सिख समाज में चुनाव के लिए चहल-पहल शुरू हो चुकी है। चुनाव तिथि की घोषणा के बाद सिख समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस चुनाव में अकाली दल हरियाणा इकाई के सदस्य भी हिस्सा लेंगे।

एचएसजीपीसी चुनाव के तहत कैथल जिले में तीन वार्ड बनाए गए हैं जबकि पूरे प्रदेश में 40 वार्ड बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक सिरसा जिले में नौ वार्ड हैं। इन तीनों वार्डों में करीब 10 हजार मतदाता हैं। इसमें आधे से अधिक मतदाता गुहला और कांगथली वार्ड में हैं। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव की सिख समाज की काफी लंबे समय से मांग थी। अब प्रदेश सरकार की ओर से चुनाव करवाने के बाद समाज के लोगों में उनकी कमेटी को हरियाणा प्रदेश की स्थायी प्रबंधन समिति मिल पाएगी। वर्तमान में अधिकतर गुरुद्वारों की देखरेख भी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

कमेटी चुनाव के लिए पिछले साल बनाए गए थे मत
पिछले साल ही जिला प्रशासन ने गांव दर गांव पहुंचकर मत बनाने का कार्य किया था। इसके तहत जिला प्रशासन ने उस समय तहसीलदार की ड्यूटी लगाई थी। उस समय सरकार की ओर से यह भी शर्त लगाई गई थी कि बिना केशधारी व अमृत न चखे हुआ सिख एचएसजीपीसी का मतदाता नहीं बन पाएगा। यह नियम मत के लिए आवेदन के फार्म में नियमों व शर्ताें को शामिल किया गया था। हालांकि चुनाव की प्रक्रिया के तहत चुनाव वहीं उम्मीदवार लड़ पाएगा, जिसने अमृत चखा हुआ है। उधर, पूरे जिले में 30 हजार से अधिक सिख मतदाता हैं, जो चारों विधानसभा के चुनावों में अपने मत का प्रयोग करते हैं। वहीं, एचएसजीपीसी के तीनों हलकों में चार सदस्य हैं।
सरकार से 19 जनवरी 2025 को चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान की जानकारी मिली है। सिख समाज की काफी पुरानी मांग थी कि नई बनी हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का चुनाव जल्द हो। अब सरकार ने सिखों की मांग मानते हुए चुनाव की घोषणा कर दी है। इस पर प्रदेश का सिख समाज आभार जताता है। चुनाव प्रक्रिया में कमेटी सरकार की सभी हिदायतों का पालन करेगी। हरियाणा के सिख समाज के लोगों को भी इस चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने का पूरा अधिकार है। - अंग्रेज गुराया, प्रभारी, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, कैथल।

इन चुनावों में एचएसजीपीसी के साथ ही अकाली दल की हरियाणा इकाई भी अपना भाग्य आजमाएगी। अकाली दल हरियाणा की इकाई का कहना है कि वह गांव-गांव में जाकर मत बनाएंगे। इसके साथ ही साथ ही चुनाव भी लड़ेंगे। लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार प्राप्त है। ऐसे में अकाली दल हरियाणा भी हरियाणा
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चुनाव

में हिस्सा लेगी। इस बार एचएसजीपीसी के चुनावाें में अकाली दल हरियाणा इकाई अपनी पूरी ताकत झोंकेगा। - शरणजीत सिंह सौथा, प्रधान अकाली दल हरियाणा इकाई।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव 19 जनवरी 2025 को कराए जाएंगे। जिले में करीब 10 हजार मतदाता हैं। सरकार के निर्देशों के तहत चुनाव की तैयारी आज से शुरू कर दी जाएंगी। - अजय कुमार, एसडीएम, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें