संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुराना बस स्टैंड स्थित एसबीआई रोड पर बिना अनुमति के चार मंजिला इमारत बनाने पर नगर परिषद ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत परिषद की टीम ने प्रतिष्ठान का सील कर दिया। दरअसल, इस प्रतिष्ठान के मालिक को गत नवंबर से ही अनुमति लेने के लिए नोटिस दिया गया था। उस समय मालिक ने काम शुरू किया था, लेकिन मालिक नहीं माना और उसने बिना अनुमति के ही निर्माण कार्य जारी रखा।
इसके बाद नगर परिषद नियमों के तहत कार्रवाई की। नगर परिषद कैथल के कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि बिना अनुमति के चार मंजिला इमारत बनाने पर यह कार्रवाई की है। इसके मालिक को पिछले चार माह में 11 बार नोटिस दिया गया, लेकिन संबंधित प्रतिष्ठान का मालिक नहीं माना और उसने निर्माण की प्रक्रिया जारी रखी। जब वे बार बार नहीं माना तो नियमानुसार प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के एक्सईएन रवि ओबरॉय भी मौजूद रहे।