फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ड्राइवर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Tue, 04 Jun 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। पुलिस चौकी रामथली में कार्यरत ड्राइवर गुरतेज सिंह की टीम ने सोमवार को हरियाणा पुलिस के नारे सेवा सुरक्षा सहयोग के तहत सड़क पर मिले 24 हजार रुपये मालिक को लौटाए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी रामथली में कार्यरत ड्राइवर गुरतेज सिंह की टीम को सोमवार सुबह गश्त दौरान खरकां गांव के पास सड़क पर एक पर्स मिला। जांच की तो पर्स में 24 हजार रुपये नकदी और जरूरी कागजात मिले। पुलिस टीम की ओर से कागजात में दिए पते के माध्यम से जांच करते हुए पर्स के असल मालिक का पता लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान यह पर्स गांव उमेदपुर निवासी सुरत सिंह का था। इसे चौकी रामथली में बुलाकर लाैटाया गया। एसपी उपासना ने ड्राइवर गुरतेज सिंह और चौकी रामथली पुलिस कर्मचारियों की प्रशंसा कर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें