फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निर्माणाधीन मंदिर में बनेगा लंगर हॉल और सत्संग स्थल

Fri, 13 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सेक्टर-19 स्थित निर्माणाधीन श्री कृष्ण कृपा सेवा धाम मंदिर में वीरवार दोपहर अचानक गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज पहुंचे। उन्होंने मंदिर के अब तक हुए निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और आगामी कार्यों को लेकर समिति के सदस्यों को महत्वपूर्ण सुझाव व दिशा-निर्देश दिए।

स्वामी ज्ञानानंद ने श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के पूर्व सदस्यों को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई और आशीर्वाद भी प्रदान किए। उन्होंने सभी सदस्यों से सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


महाराज ने नवगठित समिति की घोषणा करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को सेवा दायित्व सौंपे। समिति में प्रधान पद पर संजय गर्ग (संकट मोचन वाले), संयोजक के रूप में शरद बंसल, दिनेश पाठक, राजकुमार मुखीजा, सतीश राजपाल और सोनू वर्मा को जिम्मेदारी दी। इसी प्रकार महासचिव सुषम कपूर, कोषाध्यक्ष सुनील खुराना, सह-कोषाध्यक्ष कमल खनिजों, उप-प्रधान डॉ. अश्वनी खुराना और पवन बंसल, सत्संग एवं पत्रिका व्यवस्था के लिए सुजीत कपूर को जिम्मेदारी सौंपी।

कारागार सत्संग व्यवस्था के लिए अजय भंजाना, लाल पौ मंदिर एवं होम्योपैथी डिस्पेंसरी प्रबंधन प्रवीण चावला एवं सुरेंद्र टुटेजा (रिंकू), युवा टीम व्यवस्था के लिए पारस गाबा और अमित सन्नी चुघ को जिम्मेदारी सौंपी गई।

स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने सदस्यों से सेवा कार्य को एक धार्मिक कर्तव्य मानकर निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल मंदिर निर्माण नहीं, बल्कि जनसेवा, धार्मिक उत्थान और आध्यात्मिक विकास भी है। उन्होंने समिति को सेवा, समर्पण और ज्ञान के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रधान संजय गर्ग ने महाराज ज्ञानानंद का आभार जताया। महासचिव सुषम कपूर ने बताया कि मंदिर परिसर में लगभग 60x70 फीट का सत्संग हॉल तैयार हो चुका है। इसके साथ ही लंगर हॉल और लगभग 10 कमरे निर्माणाधीन हैं। उन्होंने समाज से भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें