फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिले को मिले 30 आधुनिक इंडोर जिम

Mon, 13 Jan 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर करा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम से जिले के 30 गांव में बने इंडोर जिम का उद्घाटन किया। इन इंडोर जिम में विभिन्न प्रकार की आधुनिक मशीनें लगाई गई है, जिससे यहां के युवाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए जिम काफी लाभकारी साबित होगा।
जिन गांव में य़ह जिम बनी हैँ उनमे म्योली, खेड़ी मटरवा, चूहड़ माजरा, धेरडू, आहूं, फरल, पोबाला, सुल्तानिया, हरिगढ़ किंगन, सेगा, कुतुबपुर, गढ़ी पाड़ला, दयोहरा, खेड़ी शेरखां, जाम्बा, रसीना, हजवाना, मोहना, सिरसल, बधराना, हाबड़ी, डीग, रमाना रमानी, बाकल, बुच्ची, टयोंठा, बरसाना, सोंथा, सैर तथा पाबसर शामिल हैं। पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने रविवार को टयोंठा गांव में इंडोर जिम का उद्घाटन किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर और कल्याणकारी नीतियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब तक जिम आदि की मुख्य सुविधाएं शहरी क्षेत्र तक ही सीमित थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की आधुनिक जिम बनाकर लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देने का एक बेहतर अवसर प्रदान किया है। गांव जिम बनने से जहाँ युवा नशे आदि बुराईयों से दूर रहेंगे वहीं खेलों की ओर अग्रसर भी होंगे, उन्हें एक्सरसाइज करने के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इन जिम में अच्छी क्वालिटी के उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। इन सभी जिमों का निर्माण पंचायती राज विभाग की ओर से करवाया गया है। उन्होंने गांव वासियों से आह्वान किया कि जिम में उपकरणों का सही ढंग से रखरखाव करें और स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें