18-कैथल। जिला नगारिक अस्पताल का दौरा करती निदेशक डॉ. रत्ना भारती व साथ मौजूद सिविल सर्जन डॉ. रे
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. रतना भारती ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल और गुहला के सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर जांच की।
उन्होंने अपने इस निरीक्षण के दौरान अस्पताल में व्यवस्थाएं जांची। इसके साथ ही गुहला के सरकारी अस्पताल में भी व्यवस्थाओं के तहत स्थिति जानी। औचक निरीक्षण के बाद निदेशक ने सामान्य ओपीडी, आपातकालीन सेवाएं और गायिनी वार्ड की स्थिति पर जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान जिला नागरिक अस्पताल में स्टाफ ने उन्हें बताया कि यहां पर डॉक्टराें का अभाव है। इस कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर निदेशक ने जानकारी दी कि अभी पूरे प्रदेश में डॉक्टरों की नियुक्ति होनी है। इस नियुक्ति के तहत कैथल जिले के सरकारी अस्पतालों में भी नए डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात होंगे। इन डॉक्टरों को अभी उनके स्टेशन अलॉट किए जाना बाकी है।
स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर भी ली जानकारी
निदेशक डॉ. रतना भारती ने सिविल सर्जन कार्यालय में भी पीएमओ, एसएमओ और स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जिले में चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रम पर जानकारी प्राप्त की।
इन कार्यक्रमों में हेपेटटाइटिस बी व सी, टीबी, कैंसर आदि से बचाव के लिए चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रम पर जानकारी हासिल की। इस संबंध में जिला नागरिक अस्पताल में जिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. रतना भारती ने जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचकर व्यवस्थाओं पर जांच की है। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ भी बैठक लेकर जानकारी प्राप्त की है।