फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करंट से युवक की मौत के बाद भी नहीं चेता विभाग

Thu, 09 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
लटकती तारों को दिखाते ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/कलायत। शनिवार को करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत के बावजूद बिजली विभाग की लापरवाही पर कोई रोक नहीं दिख रही। कैलरम गांव में जिन तारों के संपर्क में आने से युवक की मौत हुई थी, वे अब तक वैसे ही नीचे लटक रहे हैं। हादसे के चार दिन बाद भी विभाग की ओर से न तो तारों को दुरुस्त किया गया है और न ही जिम्मेदार कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की इस अनदेखी से लोगों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे कैथल लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर आंदोलन करेंगे। नाराज ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद से अब तक बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मृतक परिवार से मिलने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


गांव कैलरम निवासी 26 वर्षीय संदीप की शनिवार को करंट लगने से मौत हो गई थी। बताया गया कि कुछ दिन पहले उसके घर के सामने से ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट किया गया था। इस दौरान दो तारों को तो कसकर खींचा गया, लेकिन एक तार नीचे लटकता रह गया। लोगों का कहना है कि उसी तार के ट्रॉली से संपर्क में आने पर संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, संदीप की शादी को सिर्फ एक साल हुआ था और वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।
विज्ञापन


इस मामले में कैथल पावर हाउस के एसई सोमबीर भालोठिया ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। जांच की जिम्मेदारी कैथल एक्सईएन मनीष को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

लटकती तारों को दिखाते ग्रामीण

लटकती तारों को दिखाते ग्रामीण

लटकती तारों को दिखाते ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें