फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भाव यात्रा का मकसद प्रदेश में भाईचारे और सौहार्द को बढ़ाना : बृजेंद्र

Thu, 09 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। मंगलवार को स्थगित हुई सद्भाव यात्रा बुधवार को गांव बालू से शुरू हुई। हिसार लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह का स्वागत ग्रामीणों ने गर्मजोशी से किया।
विज्ञापन


गांव की रापड़िया पट्टी में जनसंवाद के दौरान बृजेंद्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में प्रदेश में आपसी भाईचारे में तनाव बढ़ा है और भाजपा की विभाजनकारी नीतियों से समाज और कांग्रेस दोनों को नुकसान हुआ।

उन्होंने वोट चोरी, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, कानून व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय नीतियों की असफलताओं को भी जनता के सामने रखा। स्थानीय कांग्रेस विधायक के मौजूद न होने पर बृजेंद्र ने कहा कि उन्हें यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण डाक के बजाय व्यक्तिगत रूप से दिल्ली में भेजा गया था, और शामिल होना उनका अधिकार क्षेत्र है।
विज्ञापन


बृजेंद्र सिंह ने बताया कि सद्भाव यात्रा छह महीने तक चलकर प्रदेश के सभी 90 हलकों में जाएगी, जिसमें कुल 3,600 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। इस अवसर पर दिलबाग बेदी, सुरेंद्र ढुल, शमशेर ढुल, किरणपाल बालू सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें