फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ज्वाइन करते ही फर्जीवाड़े में पकड़ी गई थी सिपाही

Sat, 21 Jun 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जहर खाने वाली बर्खास्त महिला सिपाही को वर्ष 2023 में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर सिपाही की नौकरी मिली थी। नौकरी ज्वाइन करने के महज एक सप्ताह के भीतर ही परीक्षा फर्जीवाड़े में पकड़ा गया था।

जानकारी के अनुसार, युवती को वर्ष 2023 में हरियाणा पुलिस में सिपाही पद पर नियुक्ति मिली थी। ज्वाइनिंग के कुछ दिन बाद ही, 23 अक्टूबर 2023 को वह चीका में आयोजित ग्रुप डी परीक्षा में दूसरे व्यक्ति की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ी गई थी।
विज्ञापन


इस मामले के बाद उसे तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया था। इसी प्रकरण से जुड़ा एक और नाम, संजय, वर्ष 2021 में दूसरों की जगह परीक्षा दिलवाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। संजय के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज किया गया था, जिसकी जांच सीआईए टीम ने की थी।

युवती द्वारा जहर निगलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने बताया कि युवती के बयान दर्ज किए गए हैं, लेकिन फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घटना के संबंध मेें महिला थाना प्रभारी एसआई सुनीता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 5 जून को संजय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 11 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें