फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने से बढ़ रही ठंड

Sun, 12 Oct 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और शाम को ठंड पड़ने लगी है। ज्यादा सुबह निकलने पर गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है। हालांकि दिन में धूप से परेशानी होती है।

शहर में शनिवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। लगभग छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण मौसम में ठंडक घुलने लगी है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद अधिकतम तापमान में करीब नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अब सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। बाइक सवार और स्कूल जाने वाले बच्चे अब गर्म कपड़े पहनकर निकलते नजर आने लगे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान शाम छह बजे तक घटकर 22.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अक्तूबर के महीने में पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने लगती हैं, जिनमें नमी कम होती है और तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है। मौसम विशेषज्ञ रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अब जिले में बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें