फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन सुबह होने लगी धुंध

विज्ञापन
50-कैथल। बढ़ती ठंड...........सुबह के समय दिखाई देते धूंध व ठंड के बीच सैर करते हुए शहरवासी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है, सुबह-सुबह हल्की धुंध भी छाने लगी है। वीरवार को पूरे दिन ठंडी हवा चलती रही। सुबह 8 बजे के बाद धूप भी निकली। दिन धूप में बैठने के बावजूद ठंडी हवाएं ठिठुरन का अहसास करवाती रही। वीरवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शुक्रवार से मौसम में और बदलाव की संभावना है। आंशिक बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

उधर, सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की बिक्री तेजी पकड़ने लगी है। कपड़ा विक्रेता पवन कुमार व सुशील ने बताया कि स्वेटर, जैकेट, मफलर की मांग बढ़ गई है। दूसरी ओर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल अग्रवाल का कहना है कि इस मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। मौसमी फलों का सेवन अधिक करें। नियमित रूप से व्यायाम व योगासन जरूर करें। इसका शरीर पर अच्छा असर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें