फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बादलों ने तरसाया उमस ने भी सताया

Wed, 23 Jul 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिले में मंगलवार को आसमान दिनभर बादलों से घिरा रहा, जिससे वर्षा की उम्मीद जगी रही, लेकिन बादल बिना बरसे ही लौट गए। धूप तो नहीं निकली, परंतु उमस और गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। मानसून की सुस्ती ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


मानसून बीते कुछ दिनों से ठिठका हुआ है, जिससे गर्मी दोबारा प्रचंड हो गई है। रविवार सुबह लगभग चार बजे तेज़ हवा के साथ घने बादल उमड़े थे। दिनभर धूप न निकलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन हवा थमने के साथ ही उमस ने लोगों को बेचैन कर दिया। पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे थे। शाम को हवा चलने से राहत मिलती है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में बौछारों की संभावना जताई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें