फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्टेडियम निर्माण में भ्रष्टाचार की आशंका

Wed, 23 Jul 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चीका में निर्माणाधीन स्टेडियम में ठेकेदार और अधिकारियों की ओर से घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर भ्रष्टाचार किए जाने की आशंका सामने आई है। इससे न केवल सरकार और नगरपालिका को आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।

मंगलवार को नगरपालिका चीका की अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी ने स्टेडियम स्थल पर निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में उपयोग हो रही टाइलों की गुणवत्ता को निम्न स्तर का बताते हुए कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने मौके पर ही ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि घटिया टाइलों को तुरंत हटाकर नई और मानक के अनुसार टाइलें लगाई जाएं।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. रेखा रानी ने कहा कि ठेकेदार द्वारा इस्तेमाल की जा रही टाइलें बेहद घटिया किस्म की हैं, जो लंबे समय तक टिक नहीं पाएंगी। यह जनता के पैसे की बर्बादी है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि निर्माण कार्य सरकारी मापदंडों के अनुरूप नहीं हुआ, तो न केवल भुगतान रोका जाएगा, बल्कि ठेकेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

डॉ. रेखा रानी ने बताया कि इस स्टेडियम की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्ष 2017 में की थी और इसे वर्ष 2021 तक पूरा किया जाना था। 2022 में नगरपालिका अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने ठेकेदार को चार बार नोटिस जारी कर कार्य को शुरू करवाया।

अब ठेकेदार को निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए 25 सितंबर 2025 की अंतिम तिथि दी गई है। निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा न करने की स्थिति में पेनल्टी लगाई जाएगी।

अध्यक्ष ने कहा कि उनका प्रयास है कि गुहला क्षेत्र के युवाओं को जल्द से जल्द एक बेहतर स्टेडियम मिले, ताकि वे खेलों में आगे बढ़ सकें, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें और नशे जैसी

सामाजिक बुराइयों से दूर रहें। निरीक्षण के दौरान पार्षद सुभाष और सुशील कुमार भी मौजूद रहे।

निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल ः नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी ने हाल की छत पर लगाई गई टाइलों की गुणवत्ता पर आपत्ति जताते हुए उन्हें दोबारा लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने हाल के निर्माण में प्रयोग की गई अन्य सामग्री की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि निर्माण में

घटिया स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सैंपल जांच करवाई जानी चाहिए, क्योंकि यह स्टेडियम क्षेत्रीय युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है।

8.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है स्टेडियम

चीका में नौ एकड़ भूमि पर करीब 8.50 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है। इस बजट में स्टेडियम की चारदीवारी और हाल का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना के तहत यहां 15.50 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जाना प्रस्तावित है, जिसका अनुमान पीडब्ल्यूडी विभाग ने पिछले वर्ष जून में बनाकर सरकार को भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें