नृत्य कार्यशाला के समापन पर प्रस्तुति देते हुए छात्राएं। विज्ञप्ति
- फोटो : सर पर पट्टी एवं हाथ में प्लास्टर लगाकर विरोध करते सपा विधायक इंजी. सचिन यादव। स्रोत स्वयं
कैथल। ओएसडीएवी स्कूल परिसर में हरियाणा कला परिषद की ओर से आयोजित 15 दिवसीय लोक नृत्य कार्यशाला का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों ने हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने सावन माह के पारंपरिक लोक नृत्य, हरियाणा के प्रसिद्ध लूर लोक नृत्य और फागुन से जुड़े लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। रंग-बिरंगी वेशभूषा और पारंपरिक संगीत पर आधारित प्रस्तुतियों को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी उपस्थित रहे। उनके साथ नर नारायण सेवा समिति के प्रधान रविंद्र गर्ग, उपप्रधान अमित मित्तल और राजेश भी मौजूद रहे। इस अवसर पर नर नारायण सेवा समिति की ओर से प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप 1100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं हरियाणा कला परिषद ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि महेश जोशी ने कहा कि हरियाणा की लोक कला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों से लोक कला और लोक नृत्य को सीखकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यशाला के सफल संचालन के लिए नृत्य निदेशक सुशील कुमार की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महीपाल पठानिया ने किया, जबकि ओएसडीएवी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सुशील कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
नृत्य कार्यशाला के समापन पर प्रस्तुति देते हुए छात्राएं। विज्ञप्ति- फोटो : सर पर पट्टी एवं हाथ में प्लास्टर लगाकर विरोध करते सपा विधायक इंजी. सचिन यादव। स्रोत स्वयं