फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में कल पहुंचेगी गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत केे वार्ड एक स्थित श्री रैदास तख्त हरियाणा परिसर में 5 अगस्त को आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी से लाई जा रही पावन मिट्टी का कलायत आगमन गाजे-बाजे और धार्मिक उत्साह के साथ होगा। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। शोभायात्रा की शुरुआत नेशनल हाईवे पर स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह से होगी। इसका नेतृत्व श्री रैदास तख्त प्रबंध कमेटी प्रधान एवं गुरु रविदास पर्व के जिला संयोजक डाॅ. प्रीतम कोलेखा करेंगे। प्रबंध कमेटी सचिव राजेश जेष्ठ, कोषाध्यक्ष सुभाष धानियां, सूरज जेष्ठ, लखपत राय व राजेंद्र चौहान ने बताया कि बैंड-बाजों, धार्मिक झांकियों और जयघोष के बीच निकाली जाने वाली यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री रैदास तख्त पहुंचेगी। डाॅ. प्रीतम कौलेखां ने बताया कि श्री रैदास तख्त पहुंचने पर पावन मिट्टी का विधिवत स्वागत किया जाएगा। इसके बाद भव्य धार्मिक कार्यक्रम, सत्संग और श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें