फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए

विज्ञापन
पौधा रोपण करते हुए बच्चे व स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कैथल। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय सीवन में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण अभियान चलाया गया। सरकारी अस्पताल के नजदीक स्थित विद्यालय परिसर में समाजसेवी अभिषेक मेहता ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। विद्यालय प्रभारी केशव राय सहित स्टाफ और विद्यार्थियों ने भी अभियान में भाग लिया। अभिषेक मेहता ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरण को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि घर स्कूल और आसपास खाली स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान दिया जा सकता है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रभारी केशव राय ने कहा कि पेड़ स्वच्छ हवा देने के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया।

पौधा रोपण करते हुए बच्चे व स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें