फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस के साथ मारपीट के मामले की होगी जांच

Tue, 23 Sep 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत में 12 सितंबर को पुलिस के साथ युवाओं द्वारा मारपीट के मामले की अब प्रारंभिक जांच होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। रविवार को कलायत में जांबाज सैनिक पंकज राणा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे मुख्यमंत्री को भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व नगर पालिका जनप्रतिनिधियों सहित 133 हस्ताक्षर युक्त शिकायत पत्र सौंपा गया था।

शिकायत में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए। हालांकि पिछले कई दिनों से बैठकों का दौर जारी था। 21 सितंबर को सीएम नायब सिंह सैनी जब पंकज राणा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तब भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत के नेतृत्व में एक शिकायत सौंपी गई। उसी शिकायत के आधार पर यह जांच प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रारंभिक जांच का उद्देश्य किसी भी मामले के वास्तविक तथ्यों की पुष्टि करना होता है। ताकि निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर को नेशनल हाईवे पर हुए एक विवाद के बाद पुलिस ने आठ नामांकित व सात-आठ अन्य युवाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इनमें से आठ की गिरफ्तारी तुरंत प्रभाव से पुलिस द्वारा की गई थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रामनिवास शर्मा को फिलहाल लाइन हाजिर किया गया है। जब तक जांच पूरी नहीं होती। थाना प्रभारी का कार्यभार किसी अन्य अधिकारी को सौंपा जाएगा। -ललित कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें