56- कलायत। गांव बात्ता के पास नेशनल हाई-वे पर क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : Kaithal
कलायत। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग 152 पर सोमवार देर सायं गांव बात्ता फ्लाई-ओवर पर गाय के अचानक सामने आने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि कार में सवार एक अन्य महिला और पुरुष बाल-बाल बच गए। इस दौरान राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार परिवार नरवाना से एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने कुरुक्षेत्र जा रहा था।
जानकारी के अनुसार नरवाना का एक परिवार कुरुक्षेत्र में पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए चला था। इस दौरान सड़क पर गोवंश आने से कार का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार कई पलटे खाते हुए फ्लाई-ओवर की सुरक्षा दीवार से टकरा गई। राहगीराें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर कलायत थाने से पुलिस जांच अधिकारी पारस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने डायल 112 और ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल में पहुंचे मृतक के रिश्तेदारों में शामिल अधिवक्ता मनमोहन सिंह ने बताया कि मृतक महिला आंचल चीका में प्रिंटिंग प्रेस का काम करने वाले पुनीत जिंदल की पत्नी हैं। जो ननद मेघा व उसके पति तिलकराज के साथ नरवाना से कुुरुक्षेत्र जा रही थी। थाना कलायत प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। अभी हादसे के बाद जिला अस्पताल से सूचना मिली है।