फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तालाब में घुसा सांड़ मशक्कत से निकाला

Thu, 28 Dec 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के पार्क रोड पर स्थित शीतलपुरी डेरे के तालाब में वीरवार दोपहर अचानक एक सांड़ घुस गया। वह तालाब से निकलने की कोशिश कर रहा था पर असफल रहा। यह देखकर वहां भीड़ जुट गई। समाजसेवी संगठन जीवन रक्षक दल की तरफ से नगर परिषद और गोरक्षा दल के सदस्यों को सूचना दी गई। करीब 40 से 50 मिनट की मशक्कत के बाद इस सांड को रस्सों की सहायता से बाहर निकाला गया। यहां पर समाजसेवियों, नगर परिषद के कर्मियों और गो रक्षकों के सहयोग से सांड को किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं पहुंची।
विज्ञापन


सामाजिक संगठन जीवन रक्षक दल के संरक्षण राजू डोहर ने बताया कि उन्हें दोपहर के समय सूचना मिली थी कि शीतलपुरी डेरे के तालाब के पानी में एक सांड़ अचानक घुस गया है। इसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों और गो रक्षक दल को सूचना दी गई। इसके बाद सभी ने आपस में सहयोग करते हुए इस सांड़ को तालाब के पानी से बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि यह सांड अधिक गहराई तक नहीं गया। बाद में साड़ को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें