फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में अदा की गोद भराई की रस्म

Sun, 10 Aug 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
29 : कलायत के गांव कैलरम में गोद भराई कार्यक्रम में मौजूद गर्भवती महिलाएं। केंद्र  - फोटो : प्रिंशू (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कलायत। कैलरम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अगुवाई विभाग की सुपरवाइजर सुमन देवी ने की। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई की रस्म अदा की गई, जिसमें ग्रामीण महिलाओं का खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


सुमन देवी ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी देने के साथ बेटी के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। सुमन देवी ने कहा कि स्तनपान न केवल शिशु के शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह मां के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को उपहार स्वरूप पोषण से संबंधित सामग्री भी वितरित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें