फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीता हरण और जटायु वध देख भावुक हुए दर्शक

Tue, 30 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
29kht_35  सीवन में रामलीला के मंच पर मौजूद कलाकार मंचन करते हुए 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। बाबा नारायण दास रंगमंच क्लब के तत्वावधान में चल रही रामलीला में मंच पर पंचवटी से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। पंचवटी में श्री राम अपने अनुज लक्ष्मण को उपदेश दे रहे होते हैं। तभी रावण की बहन शूर्पणखा वहां घूमते हुए पहुंचती है और दोनों भाइयों के सौंदर्य को देखकर मोहित हो जाती है। वह सुंदर रूप बनाकर विवाह का प्रस्ताव रखती है। बार-बार मना करने के बावजूद उसके हठ करने पर लक्ष्मण द्वारा उसका नाक काटने का दृश्य प्रस्तुत किया गया, इस दृश्य को देखकर दर्शक भावुक हो गए।
विज्ञापन

वहीं क्लब के कलाकार जोगिंद्र शर्मा व हरियाणवी गायक बंटी सैनी ने बताया कि शूर्पणखा नाक कटने के बाद खर-दूषण और त्रिशिरा के पास जाकर विलाप करती है। तत्पश्चात राम और खर-दूषण के बीच भीषण युद्ध का मंचन हुआ जिसमें प्रभु श्री राम ने उनका वध कर दिया। यह दृश्य दर्शकों को अच्छाई की जीत का संदेश देता है। इसके बाद शूर्पणखा भयभीत होकर लंका जाकर अपने भाई रावण को पूरी घटना बताती है। रावण मारीच को स्वर्ण मृग का रूप धारण करने का आदेश देता है। मंच पर मारीच का स्वर्ण हिरण बनना और सीता का उसे देखकर मोहित होना बड़ा ही प्रभावी ढंग से दिखाया गया। सीता द्वारा श्री राम से हिरण लाने की जिद ने पूरे प्रसंग को भावपूर्ण बना दिया। मंच पर अगला दृश्य रावण का साधु के रूप में आकर माता सीता से भिक्षा मांगना और फिर छल से उनका हरण करना रहा। सीता द्वारा मार्ग में आभूषण गिराना और जटायु का रावण से युद्ध कर वीरगति को प्राप्त होना ऐसा दृश्य रहा कि पूरा पंडाल भावुक हो उठा। इधर श्री राम और लक्ष्मण सीता की खोज में निकलते हैं तो मार्ग में घायल अवस्था में पड़े जटायु मिलते हैं। जटायु ने अंतिम सांस लेते हुए श्रीराम को बताया कि रावण सीता का हरण कर ले गया है। रामलीला में मंच का संचालन मांगे राम शर्मा ने किया। मंचन देखने पहुंचे दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की जमकर सराहना की। नगरवासियों ने कहा कि कलाकारों ने अपने हावभाव और संवाद अदायगी से मंच को जीवंत बना दिया। इस मौके पर दिनेश गौतम, जयपाल राही, साबू आर्य, रोशन सैनी, विजय शर्मा, सोमदत्त शर्मा, मोहन सैनी,पंकज बहल, राजू नोथरा, दर्शन सैनी, रिंकू सैनी, टोनी शर्मा सहित अन्य सदस्य मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें