फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनाज मंडियों में बारीक धान की आवक तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में इन दिनों बारीक धान की आवक तेज हो गई है। नई अनाज मंडी में धान सड़कों तक बिखरा हुआ है। बासमती के भाव में शनिवार को 500 रुपये प्रति क्विंटल तक गिरावट आई है। 5500 रुपये प्रति क्विंटल धान बिका है, जबकि दो दिन पहले छह हजार रुपये प्रति क्विंटल तक भाव पहुंच गए थे। 1121 किस्म के धान के भाव चार हजार से 4100 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। मुच्छल धान के भाव 3425 रुपये प्रति क्विंटल तक हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बारीक धान के भाव पिछले साल की अपेक्षा इस बार 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल कम है। धान के भाव कम होने के साथ-साथ इस बार उत्पादन भी धान का कम हुआ है। 1121 के भाव भी पिछले साल की अपेक्षा 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल कम हैं। पिछले साल 4300 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल तक 1121 किस्म का धान बिका था। इसी तरह से 1718 किस्म की हाथ की कटाई वाले धान के भाव 3800 रुपये तो कंबाइन की कटाई वाले धान के भाव 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। 1885 के भाव 3950 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं।


किसानों ने बताया कि अब मोटा धान मंडियों में कम हो गया है। बारीक धान की आवक चल रही है। बासमती, 1121, मुच्छल, 1718 धान लेकर किसान मंडियों में आ रहे हैं। किसान कुलविंद्र व सतवीर ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार भाव में कमी है। 1121 के भाव पिछले साल 4400 रुपये प्रति क्विंटल तक थे, लेकिन इस बार 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन


बाक्स-



किसानों से सड़क पर धान नहीं डालने की अपील

मार्केट कमेटी सचिव बसाऊ राम ने बताया कि अनाज मंडी में बारीक धान की आवक चल रही है। किसानों से अपील की जा रही है कि सड़क पर धान न डालें। बासमती, 1121, मुच्छल व 1718 किस्म का धान अब आ रहा है। मंडी में किसान, मजदूर व आढ़तियों के लिए सभी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें