फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: यातायात नियंत्रण न होने से पंचमुखी चौक ढांड पर लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। पंचमुखी चौक ढांड पर ट्रैफिक के नियंत्रण के लिए कोई कर्मचारी नहीं होने से जाम लगातार जाम लग रहा है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। शनिवार को जाम लगने से पांचों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बसों में बैठे यात्री अपने गंतव्य को जाने के लिए बसों में बैठे ही इंतजार करते रहे। ट्रैफिक जाम लगने के बाद प्राइवेट बस चालकों के कंडक्टर अपने स्तर पर जाम खुलवाते नजर आए, लेकिन जाम काफी लंबा लग जाने के कारण सफल नही हो सके। ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही ढांड पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने में लग गई। काफी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे बाद पुलिस ट्रैफिक जाम खुलवाने में सफल हुई। थाना प्रभारी राजेंद्र का कहना है कि चौक पर ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेज दिया गया था और ट्रैफिक जाम खुलवा दिया गया था।

सतबीर, कर्मबीर, राजबीर, राजू, जगशीर, हरजीत, बलविंद्र, प्रवीण, बलवान, सतपाल ने बताया कि पंचमुखी चौक पर ट्रैफिक जाम लगना आम बात हो गई है। जिसका मुख्य कारण पंचमुखी चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण करने के लिए किसी भी पुलिस कर्मचारी को तैनात नहीं करना है। अगर चौंक पर 24 घंटे ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाए तो इस प्रकार की ट्रैफिक जाम की स्थिति पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने मांग की पंचमुखी चौक पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें