फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फायरिंग में मदद करने वाले आरोपी को पकड़ा

Thu, 15 May 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी में रंगदारी के लिए एक दुकान पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की सहायता करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार किया है। इस मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम ने करते हुए करोड़ा निवासी आरोपी जगबीर उर्फ टीटू को काबू किया है। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि 26 फरवरी को पूंडरी स्थित एक मिठाई दुकान के मालिक पर एक बाइक पर सवार अज्ञात युवकों ने फिरौती की मांग के एवज में फायरिंग की थी। पूंडरी थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान 13 मार्च की रात स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस टीम की ओर से मामले में वांछित छुड़ानी जिला झज्जर निवासी आरोपी अनूप उर्फ आशीष उर्फ फैजल के राजौंद क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस टीमों की ओर से राजौंद क्षेत्र में उसे खोजकर सरेंडर करने का मौका दिया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अनूप की मौत हो गई।
विज्ञापन


डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि मामले में वांछित छह अन्य आरोपियों को भी काबू सलाखों पीछे भेजा जा चुका है। मामले में खुलासा हुआ था कि आरोपी जगबीर द्वारा अन्य आरोपियों की सहायता की गई थी व उक्त गिरोह में शामिल था। आरोपी बुधवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें