फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटर बैठाकर परीक्षा दिलवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
The accused who got the exam done by sitting seater arrested - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती फर्जीवाड़े के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसका सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि परीक्षा में असली उम्मीदवार के स्थान पर सीटर बैठाकर परीक्षा दिलवाने वाले करीब 30 वर्षीय आरोपी अलीपुरा जिला जींद निवासी प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ दौरान कबूल किया कि उसने अलीपुरा निवासी प्रवीण के माध्यम से छात्तर निवासी संजय से सांठगांठ करके दो असली उम्मीदवारों के स्थान पर सीटर बैठाकर परीक्षा दिलवाई थी। बता दें कि इस मामले में इनामी आरोपी जींद जिले के अलीपुरा निवासी प्रवीन उर्फ बिल्ला, छात्तर निवासी संदीप, जींद के जामनी निवासी अशोक, बेलरखा निवासी रविंद्र उर्फ रबी, धमतान साहिब निवासी गोपाल, सेढा माजरा निवासी मनीष, जाखौली निवासी शुभम, गुरमीत व जितेंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें