फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कैनर के बहाने ठगी करने वाला आरोपी काबू

Mon, 27 Oct 2025 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्कैनर लगवाने के बहाने मोबाइल फोन व बैंक खातों से पैसे ठगने वाले आरोपी को सीआईए-1 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में इसी तरह स्कैनर लगवाने के बहाने दुकानदारों को ठग चुका है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गांव भागल निवासी देवेंद्र ने शिकायत दी थी कि 19 अक्तूबर को एक अज्ञात युवक उसके पास आया और खुद को यूपीआई स्कैनर बनाने वाला बताकर उसे भी स्कैनर बनवाने की सलाह दी। युवक की बातों में आकर उसने अपना मोबाइल उसे दे दिया, जिस दौरान आरोपी ने उसका यूपीआई पासवर्ड प्राप्त कर लिया और उसके खाते से करीब एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।
एसपी उपासना के आदेशानुसार मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी जसवंत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी गुलशन कुमार निवासी दौराहा, जिला लुधियाना (पंजाब) को काबू किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें