फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दरवाजा तोड़कर युवती को साथ ले गए आरोपी, केस

Wed, 14 Jun 2023 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पदमा सिटी मॉल के निकट एक होटल में हरियाणा वक्फ बोर्ड के संपदा अधिकारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती को परिजन कमरे का दरवाजा तोड़कर जबरन अपने साथ ले गए। पुलिस ने इस संबंध में अधिकारी की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मेवात जिले के गांव शिकरावा वसीम अहमद ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह कैथल में हरियाणा वक्फ बोर्ड के जिला कार्यालय में बतौर संपदा अधिकारी कार्यरत है। उसके साथ उसके गांव की युवती लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। इस संबंध में उन्हें हरियाणा पंजाब हाई कोर्ट से प्रोटेक्शन मिली हुई है। युवती पदमा मॉल के पास एक होटल के कमरे में रह रही थी। इसी बीच उसे एक मोबाइल से फोन आया कि उसके साथ रहने वाली लड़की को कुछ लोग जबरदस्ती अपने साथ ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

उसने इसी दौरान पुलिस को सूचित किया। जब तक वह कमरे पर पहुंचा तो आरोपी कमरे का दरवाजा तोड़कर जबरदस्ती लडकी को अपने साथ लेकर चले गए। उसने कहा कि आरोपी काले रंग की एक कार व एक अन्य स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। उसके पास युवती को जबरदस्ती ले जाने की वीडियो भी मौजूद है।
उसने आशंका जताई कि आरोपी सनोबर के साथ किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। उसने तारिफ हुसैन, आरिफ, जावेद, हैदर, अय्यूब, याकूब, उमरदीन व मुस्लिम पर युवती के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में सभी आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि लड़की को हाईकोर्ट से सुरक्षा के संबंध में मेवात एसपी को निर्देश हैं। कैथल में जो शिकायतकर्ता है, उसके खिलाफ मेवात में एक केस दर्ज है। कैथल पुलिस भी मेवात गई है। मेवात पुलिस के संपर्क में रहकर पूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें