संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन यूनियन ने मांगों को लेकर पिहोवा चौक स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन में धरना दिया। यह धरना दोपहर तीन बजे तक जारी रहा।
धरने में संगठन की राज्य कार्यकारिणी से नेता अभिषेक शर्मा व बलजिंद्र सीड़ा मुख्य रूप से पहुंचे। इससे पहले 25 मई को सब यूनिट पर धरने दिए थे। बिजली निगम के कर्मियों क मुख्य मांग कौशल रोजगार को खत्म कर सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन लागू करना। इसके अलावा सरकारी विभाग के निजीकरण पर रोक लगाना है। धरने की अध्यक्षता सतबीर सैनी ने की। जबकि मंच संचालन राजेंद्र नैन ने किया। इस मौके पर जिला सचिव रामपाल शर्मा, शिवदत्त, ओमपाल भाल, जय प्रकाश शास्त्री, सर्कल सचिव सुरेश शर्मा, पूर्व सर्कल सचिव बलबीर, गुहला से हैप्पी सिंह, अमरदीप आदि मौजूद रहे।
एसकेएस मांगों के समर्थन में भरेगा हुंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ पदोन्नति में पेपर पास करने की शर्त के विरोध में प्रदेश के सभी ब्लॉकों में 15 जून को प्रदर्शन कर हुंभार भरेगा। इस प्रदर्शन को लेकर विभिन्न विभाग के कर्मचारियों ने जनसंपर्क किया।
ब्लॉक प्रधान शिवदत्त शर्मा व बलॉक सचिव मास्टर नारायण दत्त ने बताया कि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होने के बावजूद एक बार फिर से पेपर देकर कर्मचारी भर्ती होते है। इससे भी काम नहीं चलता तो सरकार के ही अधिकारी साक्षात्कार भी लेते है। अब सरकार ने फिर से पेपर लेने का फैसला कर्मचारियों पर थोपा है। इसके वे पुरजोर विरोध करते हैं।
पदोन्नति के नाम पर जूनियर व सीनियर की नई कैटेगरी पैदा करके विभागों के निजीकरण के सरकारी एजेंडे को आसानी से लागू किया जा सकता है। इस मौके पर एसकेएस के जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान ओमपाल भाल, जिला उपप्रधान छज्जू राम, सुरेश शर्मा, बलबीर ढुल, सतबीर सैनी, राजेंद्र नैन व अमरदीप बनवाला, कपिल सिरोही, कृष्ण ग्योंग, मिया सिंह सिंहमार, प्रगति, शमशेर,हाकम सिंह, शंकर भल्ला आदि मौजूद रहे।