फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के आरोपी से पूछताछ कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भाजपा नेता के भतीजे के घर डकैती की वारदात को अंजाम देने के मामले में धरे गए आरोपी योगेंद्र-26 निवासी नेपाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले आरोपी को पांच मई को प्रोडक्शन वारंट पर सहारनपुर से कैथल लाया गया था। नकदी की बरामदगी के लिए आरोपी का आठ दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। रिमांड के दौरान उसके पास से 50 हजार 200 रुपये भारतीय करंसी व तीन हजार 785 रुपये नेपाली करंसी बरामद की गई है।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी को लेकर उत्तराखंड के रुद्रपुर, धनबसा जिलों के अलावा नेपाल बॉर्डर पर कई गांवों में लेकर गई। साथ ही लुधियाना व दिल्ली में भी कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा। सीआईए वन के सब इंस्पेक्टर शिव कुमार, हेड कांस्टेबल संजय, हेड कांस्टेबल संदीप चहल, हेड कांस्टेबल बूटा सिंह और सिपाही नरेश कुमार की टीम ने मामले की जांच की है।
पुलिस ने 19 फरवरी को संजय तंवर की शिकायत पर केस दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 10 दिन पहले ही उन्होंने नेपाल से आए प्रवीण को नौकर रखा था। 18 फरवरी की रात को उनका पूरा परिवार चंडीगढ़ विवाह समारोह में गया था। इस दौरान नौकर प्रवीण ने योगेंद्र सहित अन्य युवकों संग मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। आरोप है कि वारदात के दौरान 1991 से उनके घर में काम कर रहे नौकर रूप बहादुर को बंधक बनाकर मारपीट भी गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी घर से 29 लाख 50 हजार रुपये के हीरे, 68 लाख 90 हजार रुपये का सोना, 20 लाख रुपये नकदी सहित कई पुश्तैनी आभूषण लेकर फरार हो गये थे। पुलिस के अनुसार डकैती में संलिप्त छह आरोपियों की तलाश है, जो अभी नेपाल में छिपे हैं। नेपाल सरकार से गिरफ्तारी में सहयोग के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय को कैथल पुलिस ने पत्र लिखा है। जैसे ही अनुमति मिलेगी, उन सभी छह आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें