फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जाट सोसायटी की एडहॉक कमेटी का कार्यकाल खत्म

Sun, 03 Sep 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जाट हाई स्कूल सोसायटी की एडहॉक कमेटी के सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो गया है। छह महीने पहले ही एडहॉक कमेटी के सदस्यों को समय दिया गया था। अब कार्यकाल खत्म होने के बाद तहसीलदार अनिल बिढ़ान को संस्था का प्रशासक नियुक्त किया गया है। अब संस्थान के चुनावों की आहट भी शुरू हो चुकी है।

गौरतलब है कि बिढान की नियुक्ति जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी ने की है। हालांकि हाई स्कूल सोसायटी की पूर्व की गर्वनिंग बॉडी ने संस्था का चुनाव करवाने के लिए कार्रवाई की थी। सभी तैयारी करते हुए चुनाव का समय भी जारी कर दिया था, लेकिन बाद में संस्था के कुछ सदस्यों ने कॉलेजियम गठन में अनियमितता का आरोप लगाकर जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी कार्यालय में शिकायत दी थी। इसके बाद ही संस्था के चुनावों पर रोक लगी थी। 31 अगस्त को ही एडहॉक कमेटी के सदस्याें का कार्यकाल पूरा होने के कारण यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 फरवरी 2022 को नियुक्त किए पूर्व एचसीएस अधिकारी मांगे राम द्वारा भी चुनाव न करवाए जाने को लेकर जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी ने सात सदस्यीय एडहाक कमेटी गठित की थी, लेकिन एडहाॅक कमेटी भी चुनाव शेड्यूल जारी नहीं कर सकी।

इस प्रकार अब पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिला

रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी ने प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार डाॅ. अनिल बिढान को जाट हाई स्कूल सोसायटी का प्रशासक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें