फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बर्खास्त किए सचिव के आरोपों पर प्रधान आए सामने

Sun, 03 Sep 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। श्री कृष्ण गो संरक्षण धाम में प्रधान व सचिव के बीच बिना अनुमति के ग्रांट निकलवाने के आरोप के बाद उपजे विवाद मामले में पटाक्षेप होने के बावजूद मामला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को बर्खास्त किए सचिव प्रदीप सिंगला के आरोप पर समिति के प्रधान रामफल खुरानियां ने पलटवार किया है। उन्होंने उन पर ही संगठन को बेवजह बदनाम करने का आरोप लगाया है।

प्रधान का कहना है इस मामले में पूरे जिले के गोशाला की कमेटी बैठक करेगी। इसमें इस मुद्दे पर फिर से विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रधान रामफल खुरानियां का कहना है कि पंचायत में फैसला होने के बावजूद संगठन की छवि पूर्व सचिव धूमिल कर रहा है। प्रधान ने कहा कि उन्हें पंचायत ने उन्हें क्लीनचिट दी है फिर भी इस मामले को बार-बार उछाला जा रहा है। अब फिर से इस गोशाला संचालक ही इस मुद्दे पर बैठक करेंगे।
विज्ञापन


यह है मामला- श्री कृष्ण गो संरक्षण धाम में प्रधान रामफल खुरानियां पर 25 लाख रुपये बिना अनुमति के प्रस्ताव डाले बिना ही निकालने का आरोप लगाया था। इसके बाद दो बार गोशाला प्रांगण में बैठक हुई थी। पहली बैठक में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इस कमेटी ने 18 अगस्त को पंचायत कर प्रधान रामफल खुरानियां को क्लीनचिट दी थी। अब शुक्रवार को फिर से बर्खास्त किए गए सचिव प्रदीप सिंगला ने गो सेवा आयोग से मिली राशि को सोसायटी के बजाय ट्रस्ट के खाते डलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उधर, कमेटी के पूर्व सचिव प्रदीप सिंगला ने कहा कि उन्होंने गोशाला की सोसायटी का चार साल का ऑडिट करवाने की मांग है। इसको लेकर जिला फर्म एवं रजिस्ट्रार के कार्यालय में शिकायत दी है। उनकी केवल यही मांग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें