फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा और सफाई कर्मचारियों के बीच हुई तनातनी

विज्ञापन
40-कैथल। धरने पर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कलायत। सफाई कर्मचारियों का 19 अक्तूबर से नगर पालिका कार्यालय परिसर से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को पुलिस स्टेशन की चौखट तक पहुंच गया। कैथल में पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए कर्मचारियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शनकारियों के तेवर कड़े दिखेे। नारेबाजी और प्रदर्शन करते कर्मचारी थाना परिसर के अंदर जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस जवानों ने उन्हें मुख्य द्वार पर रोक लिया। बंद मुख्य गेट के एक तरफ प्रदर्शनकारी डटे थे, तो दूसरी तरफ पुलिस सुरक्षा कर्मी। इस बीच तनातनी का माहौल रहा। एएसआई कुलदीप सिंह ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का भरसक प्रयास किया। काफी देर बाद कर्मचारी वापस नगर पालिका परिसर लौटे।
विज्ञापन

उधर, सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर की सड़कें, गलियां, बाजार और आवासीय क्षेत्र कूड़ा-करकट से अटे हैं। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई है और लोग गुस्से में हैं। उनका कहना है कि आम नागरिक का न तो प्रदर्शन से कोई सरोकार और न ही उन्हें सरकार-कर्मचारी संगठनों के बीच चल रही खींचतान से कोई लेना देना है। यदि स्थिति इसी तरह रही तो आने वाले दिनों में नगर में रोग फैलने का अंदेशा है। सफाई कर्मचारी यूनियन नेता सुनील बैद ने कहा कि यदि 29 अक्तूबर की दोपहर तक सरकार ने पूर्व में मानी गई मांगों के संबंध में परिपत्र जारी नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें