फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में 1.08 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर जारी

Wed, 24 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर पालिका ने शहर के विकास के लिए 1.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर जारी किए हैं। नगर पालिका सचिव पवन शर्मा और प्रधान अंकित जैलदार ने बताया कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर की बुनियादी सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

उन्होंने बताया कि जिन परियोजनाओं के टेंडर जारी किए गए हैं, उनमें शामिल हैं: वार्ड 11 में चमार चौपाल में 13.50 लाख रुपये की लागत से नया शौचालय निर्माण। शहर में लोगों को दिशा-निर्देश देने के लिए 24 लाख रुपये की लागत से इंडिकेशन पैनल स्थापित करना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में 25 लाख रुपये की लागत से एसटीपी प्लांट से एमआरएफ सेंटर तक सड़क का निर्माण। शहर में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संदेश वाली वॉल पेंटिंग, जिसकी लागत 25 लाख रुपये है। इसके अलावा, कई गलियों का निर्माण और मरम्मत कार्य भी किया जाएगा। इनमें शामिल हैं: वार्ड 11 में बलवान के घर से रोहताश के घर तक 15.75 लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण।वार्ड 2 में रोहताश सतीश के घर से राजेश के घर तक 3 लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण। सचिव ने कहा कि इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा ताकि जनता को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें