फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तापमान में 6 डिग्री की गिरावट, लू से राहत

Sat, 02 May 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले कई दिनों से झुलसाने वाली गर्मी और लू का सामना कर रहे जिलावासियों को मौसम ने राहत दी है। जिले का अधिकतम तापमान, जो हाल ही में 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, अब गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

बीते सप्ताह लू के कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी रहती थीं और गर्म हवाओं के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। भीषण गर्मी का असर आम जनजीवन के साथ-साथ पशु-पक्षियों और व्यापार पर भी देखने को मिला। उल्टी-दस्त और लू के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई थी। अब ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही से मौसम सुहावना हो गया है, जिससे लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. रमेश के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों में धूल भरी आंधी या हल्की बरिश की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

न्यूनतम तापमान में भी गिरावट : अधिकतम तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में भी उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान, जो 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, अब गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। रात के समय पारा गिरने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और लोगों की नींद भी बेहतर हुई है। तापमान में कमी से सबसे अधिक राहत फील्ड में काम करने वाले लोगों को मिली है। निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों और रेहड़ी-फड़ी वालों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें