संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। वसंत पंचमी के बाद मौसम में बदलाव जारी है। वीरवार को सुबह से धूूप खिलने से अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पार कर गया लेकिन तेज रफ्तार हवाओं ने ठंड का अहसास भी कराया। धूप में तो ठंड से राहत रही लेकिन छाया वाले स्थानों पर ठंडक का अहसास हुआ।
न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वीरवार को यह 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीं अधिकतम तापमान 23.1 रहा। इस दौरान पांच किलोमीटर प्रति घंटा कि रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम साफ रहने से बाजार जल्दी खुले गए। कोहरा न रहने से वाहन सवारों को राहत रही। उधर, लोगों ने घरों की छतों और पार्कों में बैठकर धूप का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है।
चौ. चरण सिंह कृषि विवि के अधीनस्थ कृषि विभाग के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुष्क और ठंडी हवाएं चलने गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा और पैदावार अच्छी होगी। वीरवार को अधिकतम तापमान 23.1 एवं न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।