फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसे में किशोर की गई जान, परिजन ने रोड जाम कर जताया रोष

विज्ञापन
जिले के सीवन में रोड पर जानकारी देते परिजन। सोशल मीडिया - फोटो : रामलीला मैदान में कुश्ती दंगल में एक दूसरे पहलवान को पटखनी देने की कोशिश। स्रोत कमेटी
विज्ञापन
कैथल। जिले के गांव ककहेड़ी निवासी 17 वर्षीय नवजोत सिंह की मंगलवार रात को पाबसर रोड पर हादसे में मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक की टक्कर से हुआ।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण नवजोत सिंह ने दम तोड़ दिया। नवजोत सिंह के पीछे बाइक पर उनकी दादी भी बैठी थी। हादसे में उन्हें भी चोटें आई हैं।
बुधवार को पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट मृतक के परिजनों ने सीवन थाने के बाहर कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर तीन घंटे जाम लगाकर रोष जताया। ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए थाना सीवन के सामने जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।
गांव ककहेडी निवासी पूर्ण सिंह ने थाना सीवन में दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात उनका बेटा नवजोत सिंह अपनी दादी बलवीर कौर को मोटरसाइकिल पर लेकर गांव की ओर आ रहा था। पाबसर रोड पर कांगथली की तरफ से एक ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने बिना इंडिकेटर दिए बिना डेरा जाने वाले रास्ते की ओर कट मार दिया जिससे हादसा हुआ।

जिले के सीवन में रोड पर जानकारी देते परिजन। सोशल मीडिया- फोटो : रामलीला मैदान में कुश्ती दंगल में एक दूसरे पहलवान को पटखनी देने की कोशिश। स्रोत कमेटी

Next
AU ऐप में पढ़ें