फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरियाणवी संस्कृति की खुशबू से महका तीज, महिलाओं ने गीत-संगीत संग मनाया उत्सव

Mon, 28 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पाई, राजौंद। तीज का त्यौहार क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीज का पर्व वैसे तो पूरे क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास से मनाया, लेकिन इस पर्व में जो उमंग व रौनक पहले दिखाई देती थी, उसकी कमी हर गांव व झूले पर देखने को मिली।
विज्ञापन

भाना गांव के आत्मानंद योग पीठ में तीज का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगी आनंद आचार्य ने सबको तीज पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को जिंदा रखना जरूरी है।

उन्होंने सभी को तीज पर्व की बधाई दी। इस दौरान महिलाओं द्वारा झूले डालकर जहां झूले लिए गए, वहीं हरियाणवी गीतों पर जमकर धमाल मचाया। हरियाणवी वेशभूषा में सजी महिलाएं हरियाणा गीतों पर झूमते हुए हरियाणवी संस्कृति की याद को ताजा कर रही थी। इस दौरान महिलाओं ने तीज पर्व के पर्व का जमकर लुफ्त उठाया। आत्मानंद योग पीठ में खाने पीने की व्यवस्था का भी आयोजन किया गया था। जहां सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें