कैथल। सक्षम हरियाणा योजना में बेहतर कार्य करने वाले अध्यापकों को डीसी प्रदीप दहिया ने सम्मानित किया। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीसी ने इन अध्यापकों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए।
इन अध्यापकों में जिला कोर्डिनेटर नरेंद्र कुमार बलयान, अमरजीत, रामफल, अशोक कुमार, सफी, विरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, मोनिका नेहरा, कृष्ण चंद्र, सुरेंद्र, रीटा रानी, कुसुम रानी, सुमन कुमारी, सुखदेव, संदीप, रोशन लाल पंवार, आनंद पाल, रामफल, जसमेर सिंह, सुनील कुमार, जसदीप कौर तथा सविता शामिल रहे। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सक्षम हरियाणा के तहत समाज को आगे ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। जो भी विद्यार्थी किन्हीं कारणों से स्कूल छोड़ चुके हैं, उन बच्चों को दोबारा स्कूलों में लाकर पढ़ाया जाए। ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो और भविष्य में सभी अपने पैरों पर खड़े हो सकें। इस अवसर पर डीइओ अनिल कुमार भी उनके साथ मौजूद थे।