फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षक नाराज, फरवरी में करेंगे हड़ताल

Thu, 29 Jan 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने प्रदेश में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को बंद करने और उत्तरपुस्तिकाओं पर क्यूआर कोड लगाने की योजना का कड़ा विरोध जताया है। विरोध स्वरूप 5 से 12 फरवरी तक प्रदेश भर के स्कूलों में शिक्षक हड़ताल की घोषणा की है।
विज्ञापन


संघ नेताओं ने कहा कि इस योजना के लागू होने से भिवानी बोर्ड में कार्यरत हजारों कर्मचारियों को रोजगार का नुकसान होगा। इसके अलावा, प्रदेश के अधिकांश सरकारी स्कूलों में केवल अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाना पड़ेगी।

संघ ने कहा कि इस तरह के फरमान मातृभाषा में शिक्षा देने के संविधानिक अधिकार का उल्लंघन हैं। शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा को बढ़ावा देने की बात कही गई है, जबकि यह कदम शिक्षा के लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता और रोजगार के अधिकार के खिलाफ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें