फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश-ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड

Wed, 28 Jan 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल। गांव सिरटा में सुबह के समय हुई ओलावृष्टि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला गया। सुबह करीब नौ बजे आसमान में काले बादल छाए और हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जो रुक-रुक कर दिन भर जारी रही। कुछ क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। इससे ठिठुरन बढ़ गई, वहीं कृषि क्षेत्र के लिए बारिश राहत भरी मानी जा रही है।

मौसम में बदलाव से तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में बारिश थमने के दौरान हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन वह ठंड को कम करने में नाकाफी रही। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर भी चलता रहा।
विज्ञापन


किसानों के चेहरे खिले, गेहूं की फसल के लिए अमृत समान ः कृषि विशेषज्ञों और किसानों के अनुसार जनवरी के अंत में हुई यह बारिश गेहूं की फसल के लिए अमृत के समान है। बारिश और हल्की ओलावृष्टि से फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारिश से गेहूं की फसल में फुटाव बेहतर होगा, जिससे पैदावार में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

किसानों ने बताया कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी, जिससे आने वाले दिनों में सिंचाई की जरूरत कम पड़ेगी और गेहूं के दानों की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। हालांकि बारिश और ओलावृष्टि का असर सब्जी और सरसों की फसलों पर नकारात्मक पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि आगामी दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो सब्जी की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह के समय धुंध और ठंड का असर बढ़ सकता है।
विज्ञापन


कैथल
04 एमएम

गुहला 08 एमएम

कलायत
01 एमएम

पूंडरी
06 एमएम

ढांड
01 एमएम

सीवान
05 एमएम

राजौंद
03 एमएम

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जिले के मौसम में यह बदलाव आया है। आगामी दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और इस दौरान रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मौसम विशेषज्ञ

कैथल। गांव सिरटा में सुबह के समय हुई ओलावृष्टि

कैथल। गांव सिरटा में सुबह के समय हुई ओलावृष्टि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें