फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसे में शिक्षिका की मौत

Sun, 12 May 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अगौंध गांव में एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने करीब 40 वर्षीय प्राइवेट शिक्षिका को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव निवासी रघुबीर सिंह ने गुहला थाना में शिकायत दी कि उसकी बहन राजबाला शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल भूना में प्राइवेट टीचर थी। 10 मई को वह अपनी बहन को स्कूल छोडऩे के लिए बाइक पर जा रहा था। जब वे गांव से बाहर मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो एक ट्रैक्टर-ट्राली ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। उसकी बहन के सिर के ऊपर से ट्रैक्टर का पिछला टायर निकल गया और फिर ट्राली का टायर भी ऊपर से निकल गया। इस दुर्घटना में राजबाला की मौके पर ही मौत हो गई। जांच पड़ताल में पता लगा कि यह ट्रैक्टर गांव के ही इंद्रजीत का था। जांच अधिकारी सलिंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंटों से भरी ट्राली की धूरा टूटने से लगा जाम

राजौंद। कैथल-असंध मार्ग पर ईंटों से भरी ट्राली की धूरा टूटने से मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ट्रैक्टर चालक दर्शन सिंह ने बताया कि सड़क पर गड्ढे से ऐसा हुआ। दुकानदार पला राम, बंटी, सतपाल, बीरु, चंद्रभान सतवीर ने बताया कि इस मार्ग की वजह से सारा दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। नागरिक विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही लोगों ने सरकार से मांग है कि इस सडक़ को बनाकर लोगों की समस्या का समाधान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें