फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकान से सामान चोरी

Sun, 12 May 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव मूंदड़ी में एक आरोपी एक शैटरिंग की दुकान से सामान चोरी कर ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी ईश्वर सिंह ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी कि गांव में उसकी शटरिंग की दुकान है। पांच मई को रात के समय आरोपी मनु उसकी दुकान से मकान बनाने का सामान चोरी कर ले गया। उसे 65 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी रणदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादशराब तस्कर से लाहन, हथकढ़ी शराब बरामद
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने गांव फरल से एक शराब तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 100 लीटर लाहन व आठ बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पूंडरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव फरल निवासी गुरबाज सिंह अपने मकान पर अवैध शराब निकालकर बेचता है। पुलिस ने गुरबाज के मकान पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 100 लीटर लाहन व आठ बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें